मोदी वरिष्ठ मंत्रियों से मिले

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मोदी मंगलवार रात तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं। वे चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए थे।

सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने पिछले साल 26 मई को कार्यभार संभाला था।

सरकार का लक्ष्य ‘गरीब समर्थक’ और ‘किसान समर्थक’ पहल के द्वारा लोगों तक पहुंच बनाना है। सरकार अपनी अन्य उपलब्धियों का भी उल्लेख करेगी।

सूत्रों ने कहा कि उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आपसी तालमेल सुनिश्चित करने के मद्देनजर पार्टी और सरकार के बीच चर्चा हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट लाना चाहती है और इसीलिए मंत्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493