लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होने की उम्मीद जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तेज गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमन में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 25.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath