भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही और गर्म हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में लू का असर और बढ़ने का अनुमान जताया है।
राज्य में बीते दो दिनों में तापमान में कुछ गिरावट आई है, लेकिन लू और गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आगामी 48 घंटों में शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन व ग्वालियर में लू के तेवर और तीखे हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 27.2 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 43.2 डिग्री, ग्वालियर का 41.7 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath