नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप खिली रही और मौसम साफ रहा। इस दौरान 27 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातवारण में 50 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath