मांझी को भी जनता दल परिवार में साथ लाएंगे : लालू

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी गैर-भाजपाई पार्टियों को एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी जनता दल परिवार गठबंधन या विलय में साथ लाने का प्रयास करेंगे।

पटना से दिल्ली रवाना होने के पूर्व लालू ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में उनकी मुलाकात समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से होने वाली है, जिसमें जनता दल परिवार के विलय को लेकर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा, “गठबंधन और विलय की बात चल रही है, जिसमें मांझी को भी शामिल किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बड़ा गठबंधन तैयार करने का प्रयास चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मांझी ने पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया है कि जिस गठबंधन में नीतीश कुमार शामिल होंगे, उसमें उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल नहीं होगी।

जनता दल परिवार के विलय पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को दिल्ली जाने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493