डेनमार्क में रह रहा संदिग्ध ब्रिटिश आतंकवादी

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के एक संदिग्ध आतंकवादी के डेनमार्क में रहने की खबर मिली है, जिसकी ब्रिटेन वापसी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क के नागरिक अहमद हालाने (22) की परवरिश ब्रिटेन के बोल्टन और चार्लटन शहरों में हुई है। उस पर विदेश में आतंकवादी संगठनों के साथ जुड़ा होने का संदेह है।

अहमद की दो छोटी बहनें जहरा और सलमा हालाने भी पिछले साल जून महीने में जिहादी बनने के लिए सीरिया गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, अहमद ने सीरिया और सोमालिया में जिहादी गुटों के साथ काम किया है।

इस समय वह डेनमार्क के अरहुस शहर में रह रहा है और यूरोपीय संघ के देशों में उसे बेरोकटोक यात्राएं करते देखा गया है, जबकि ब्रिटिश सरकार ने उसे सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493