कान्स, 21 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री कारा डेलेवीन और उनकी गर्लफ्रेंड सेंट विंसेंट को अभिनेत्री मिशेल रोड्रिग्ज की वजह से कान्स फिल्म महोत्सव में एक पार्टी छोड़कर जाना पड़ा।
रोड्रिग्ज डेलेवीन की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं और पार्टी में वह भी उपस्थित थीं।
22 वर्षीय डेलेवीन बुधवार को होटल डु कैप में गहनों के ब्रांड डे ग्रिसोगोनो की पार्टी में अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड सेंट विंसेंट (32) के साथ मौजूद थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि रोड्रिग्ज भी पार्टी में आ रही हैं उन्होंने दोस्तों से कहा, “मैं उनका सामना नहीं कर सकती” और वह विंसेंट के साथ पार्टी से चलती बनीं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार समाचार पत्र ‘द सन’ को एक सूत्र ने बताया, “डेलेवीन और रोड्रिग्ज ने अलग होने के बाद से एक दूसरे से बात नहीं की है और दोनों अब दोस्त भी नहीं रहीं। डेलेवीन पार्टी में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ थीं और किसी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना चाहती थीं।”
dharmpath.com dharmpath