‘सैफ खेलों की मेजबानी कर हमें खुशी होगी’

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने केरल को 12वें दक्षिण एशिया महासंग (सैफ) खेलों की मेजबानी की मंजूरी दे दी है और अब इस पर आखिरी निर्णय नरेंद्र मोदी सरकार पर है।

केरल के खेल मंत्री तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने आईएएनएस से कहा कि केरल को 12वें सैफ खेलों की मेजबानी कर खुशी होगी।

राधाकृष्णन ने कहा, “केरल को तेलंगाना और पुणे पर इसलिए वरीयता दी गई, क्योंकि हमने 35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बेहद सफलतापूर्वक किया। अब हमें सिर्फ केंद्र सरकार से अच्छी खबर मिलने का इंतजार है।”

केरल को यदि 12वें सैफ खेलों की मेजबानी के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी भी मिल जाती है तो उसके लिए यह बड़ी जीत होगी, क्योंकि राष्ट्रीय खेलों से ठीक पहले उसे मीडिया के एक समूह खास की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

वास्तव में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘रन केरला रन’ का प्रबंधन राज्य के एक प्रमुख समाचार पत्र से संबंध कंपनी को देने पर शेष पूरा मीडिया ही केलर सरकार के खिलाफ चला गया था।

राधाकृष्णन ने कहा, “पूरा देश रन केरला रन कार्यक्रम की सफलता से स्तब्ध रह गया था और राष्ट्रीय खेल शुरू होने के बाद एक बार भी किसी तरह की शिकायत नहीं आई। इसलिए हमें यदि 12वें सैफ खेलों की मेजबानी मिलती है तो हमें खुशी होगी।”

सैफ खेलों में आठ सदस्य देशों, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के 2,500 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493