नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पश्चिमी दिल्ली के सब्जी बाजार सहित तीन अलग-अलग जगहों पर आग लग गई।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग लगने की पहली सूचना सुबह करीब 10.40 बजे पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर इलाके से मिली।
डीएफएस प्रमुख ए.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। सुबह 11.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया।”
शर्मा ने कहा कि आग सब्जियां लेकर जा रहे वाहनों में लगी।
दूसरी आग पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक फुटवियर शोरूम की पहली मंजिल पर लगी।
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां पहुंची थीं।”
आग पर अपराह्न् करीब 1.50 बजे काबू पा लिया गया।
आग लगने की तीसरी घटना पश्चिमी दिल्ली के ही समालखा इलाके में हुई। जहां आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई थीं।
एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न् 1.25 बजे आग लगने का पता चला। देर अपराह्न् तक अग्निशमन कर्मी आग पर नियंत्रण पाने की मशक्कत कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath