विलय का नाटक समस्याओं से भटकाने की साजिश : भाजपा

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने गुरुवार को कहा है कि जनता परिवार विलय या गठबंधन का नाटक जनसमस्याओं के मुद्दों से जनता को भटकाने की साजिश है। पिछले छह महीने से जनता महापरिवार के गठन की कवायद चल रही है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “बड़े भाई लालू प्रसाद और छोटे भाई नीतीश कुमार को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता अधिक सता रही है क्योंकि दोनों को मालूम है कि वे वापस सत्ता में आने वाले नहीं हैं इसलिए चुनाव तक गठबंधन या विलय का नाटक करते रहेंगे। दरअसल इनका मुख्य मुद्दा भाजपा की बढ़ती ताकत को रोकना है।”

उन्होंने कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए विलय को लेकर तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी बयान लोगों को बिहार की समस्या से ध्यान बांटने के लिए दिया जा रहा है।

पाण्डेय ने कहा कि आज नीतीश कुमार पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रधानमंत्री का ख्वाब देखने वाले नीतीश कुमार पूरी तरह असहाय बने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493