नेपाल पीड़ितों के लिए मप्र में 4 करोड़ इकट्ठा

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप से मची तबाही के प्रभावितों की मदद के लिए मध्य प्रदेश के हर वर्ग की ओर से मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। भूकंप त्रासदी से प्रभावितों की सहायता के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री सहायता कोष के विशेष खाते में अब तक चार करोड़ एक लाख रुपये की राशि जमा की जा चुकी है।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि सहायता राशि देने का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में मेसर्स ट्रायडेंट लिमिटेड बुधनी जिला सीहोर की ओर से दो लाख, नगर निगम ग्वालियर से एक लाख 42 हजार, शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर से एक लाख 21 हजार और रेडक्रास सोसाइटी ग्वालियर द्वारा 31 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष को सौंपी गई है। भोपाल शहर की ओर से नेपाल के भूकंप प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 16 लाख 54 हजार 747 रुपये की सहयोग राशि दी गई।

मुख्यमंत्री चौहान को गुरुवार को किशोर वाधवानी ने 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसी तरह मुख्यमंत्री को राजीव गांधी कलेज की ओर से नेपाल के भूकंप प्रभावितों के लिये 51 हजार रुपये का चेक दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493