उप्र : शिक्षिका के अपहरण पर भड़के ग्रामीण

मैनपुरी पुलिस के अनुसार, यादव नगर निवासी शिक्षिका पांच दिन पहले अचानक गायब हो गई। इस मामले में शिक्षिका के पिता के मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज भी आया था। इस आधार पर पुलिस ने शिक्षिका के घर किराये पर रहने वाले दंपति, उनकी बेटी व एक बीटेक छात्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, पर कुछ हाथ नहीं लगा। शिक्षिका का अब तक सुराग न लग पाने से नाराज परिवार वाले व ग्रामीण भड़क उठे।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से चले गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493