एयरएशिया इंडिया की दिल्ली से उड़ान शुरू

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया ने गुरुवार को नई दिल्ली से गोवा, बेंगलुरू और गुवाहाटी के लिए वाणिज्यिक उड़ान शुरू की।

नई दिल्ली से बेंगलुरू के लिए कंपनी की पहली उड़ान कोड वीटी-जेआरटी के साथ शुरू की गई। इस उड़ान को पायनियर नाम दिया गया है। एयरबस 320 की इस उड़ान में 180 यात्री सवार थे।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट्ट चांडिल्य ने कहा, “अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ ही बड़ा नेटवर्क और सुविधा देना हमारी रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है।”

चांडिल्य के मुताबिक, कंपनी की कम से कम खर्च में काम करने की शैली दिल्ली जैसे प्रतिस्पर्धी बाजार में सफल रहेगी।

बेंगलुरू के लिए पहली सेवा शुरू करने के साथ ही एयरएशिया इंडिया ने एक नए मार्ग बेंगलुरू-विशाखापत्तनम पर भी सेवा देने की घोषणा की।

बेंगलुरू-विशाखापत्तनम मार्ग पर कंपनी ने एक ओर का प्रमोशनल किराया 1,400 रुपये रखा है।

कंपनी ने कहा कि प्रमोशनल ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग 21 मई और 24 मई 2015 के बीच की जा सकती है, जिस पर इस वर्ष 18 जून से अगले वर्ष 31 मई तक यात्रा की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493