मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ‘रोडीज’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो से शोहरत पाने वाले अभिनेता आशुतोष कौशिक ‘ये है इंडिया’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन जी.के. योगेश व लोम हर्ष करेंगे।
आशुतोष ने आईएएनएस को बताया, “मेरी भूमिका एक आम इंसान की है। मैं एक आम आदमी की भूमिका में हूं, जो बहुत तकलीफें और बाधाएं झेलता है।”
उनका कहना है कि यह फिल्म कोई व्यंग्य नहीं, बल्कि असली भारत का चित्रण है।
उन्होंने कहा कि फिल्म भारत की कहानी कहती है, किसी राजनीतिक दल की नहीं।
आशुतोष ने कहा, “हम भारत को नकारात्मक रूप में पेश करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमारे देश में घटी सच्ची व यथार्थ घटनाओं पर ध्यान खींच रहे हैं।”
‘ये है इंडिया’ लोम हर्ष और संदीप चौधरी डीएलबी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले मिलकर बनाएंगे।
dharmpath.com dharmpath