उप्र में और चढ़ेगा पारा

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अनेक हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, आनेवाले दिनों में राज्य में तेज धूप रहेगी और आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 25.3 डिग्री, इलहाबाद में 26 डिग्री और झांसी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493