नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 34 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath