तिआंजिन (चीन), 22 मई (आईएएनएस)। महिला एशियन वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मेजबान चीन ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलते हुए भारत को 3-0 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन को पहला मैच फिजी के खिलाफ खेलना था। फिजी की सरकार और वॉलीबॉल संघ के बीच विवाद के कारण यह टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने नहीं आ सकी। ऐसे में पहले मैच में चीन को विजेता घोषित किया गया।
बहरहाल, भारत के साथ मैच में चीनी खिलाड़ी पूरी तरह हावी दिखे और पहला सेट 25-8 से जीता।
इसके बाद भारतीय महिलाओं ने कुछ सघर्ष दिखाया, लेकिन चीन अगले दो सेट भी 25-12, 25-12 से अपने नाम करने में कामयाब रहा।
अन्य मैचों में दक्षिण कोरिया ने आस्ट्रेलिया को 3-1 और थाईलैंड ने हांगकांग को 3-0 से हराया। चीनी ताइपे, वियतनाम और कजाकिस्तान भी क्रमश: श्रीलंका, मंगोलिया और फिलीपींस के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
फिजी और तुर्कमेनिस्तान के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की स्थिति में ईरान और जापान को भी 3-0 से विजेता घोषित किया गया।
dharmpath.com dharmpath