बायर्न म्यूनिख चीन में खेलेगा तीन दोस्ताना मैच

म्यूनिख, 22 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के अग्रणी फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने इस साल चीन के अपने दौरे की पुष्टि कर दी है। बायर्न म्यूनिख टीम यहां वेलेंसिया सीएफ, इंटर मिलान और ग्वांगझू एवरग्रैंड के खिलाफ चीन दोस्ताना मैच खेलेगी। ये मैच क्रमश: बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू में खेले जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बायर्न म्यूनिख टीम 16 से 24 जुलाई के बीच चीन में होगी। टीम 18 जुलाई को छह बार के ला लीगा चैम्पियन वेलेंसिया से भिड़ेगी। इसके बाद टीम 21 जुलाई को 18 बार के इटेलियन चैम्पियन इंटर मिलान का सामना करेगी।

दौरे का तीसरा और आखिरी दोस्ताना मैच 23 जुलाई को ग्वांगझू एवरग्रैंड के खिलाफ खेला जाना है। ग्वांगझू एवरग्रैंड पिछले चार साल से लगातार चीनी खिताब जीतता रहा है। यह टीम वर्ष-2013 में एशियन चैम्पियंस लीग खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही।

बायर्न ने इससे पहले आखिरी बार वर्ष-2012 में चीन का दौरा किया था जहां उसे दो दोस्ताना मैच खेलने पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493