मप्र : तेजाब पीड़िता का इलाज कराएगी सरकार

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी में एक सिरफिरे के तेजाब से हमले में बुरी तरह झुलसी युवती के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह ऐलान किया।

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में दीवाना जिम प्रशिक्षक संजय पाटिल ने युवती रेनू पर शुक्रवार की सुबह तेजाब फेंक दिया। युवती बुरी तरह झुलस गई है। उसका उपचार एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान घटना की जानकारी मिलने पर युवती के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि युवती के चेहरे पर जख्म है, उसके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी और इलाज पर आने वाला पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि युवती 50 से 55 प्रतिशत तक झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493