राजग सरकार, जनता के बीच दूरी पाटने में सक्षम : भाजपा

गुवाहाटी, 22 मई (आईएएनएस)। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग सरकार जनता और सरकार के बीच दूरी पाटने में सक्षम है, जो कि कांग्रेस नेतृत्व वाली पूर्व की संप्रग सरकार के दौरान बढ़ गई थी।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राजग सरकार 26 मई को एक साल पूरा कर रही है, और वह जनता के बीच पैदा हुए अविश्वास को मिटाने में सफल रही।

पात्रा ने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों के कारण संभव हो पाया। जन धन योजना सरकार द्वारा की गई इसी तरह की एक पहल है, जिसके तहत उन लोगों के 15 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, जिनकी बैंकिंग प्रणाली तक औपचारिक पहुंच नहीं थी।”

पात्रा यहां पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एक विशेष कार्यशाला के लिए शहर में थे।

पात्रा ने कहा, “सरकार भ्रष्टाचार रोकने में सक्षम रही है, इसने सरकारी खजाने से एक पैसा भी बेकार नहीं जाने दिया है और यह वाकई में एक बड़ी उपलब्धि है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493