उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी का अनुमान

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान धूप-छांव का दौर जारी रहने और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

लखनऊ के अलावा शनिवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गोरखपुर का 24.3 डिग्री तापमान, कानपुर का 25.9 डिग्री और झांसी का लगभग 27 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493