जयललिता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता शनिवार को पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल के. रोसैया ने मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटेनरी बिल्डिंग में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के लिए मंच तक पहुंचने से पहले और शपथ-ग्रहण के बाद जयललिता का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। जयललिता के साथ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

शपथ-ग्रहण समारोह स्थल खचाखच भरा था। जयललिता के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिस मार्ग से जयललिता शपथ-ग्रहण समारोह स्थल तक पहुंचीं, वहां लोगों की लंबी कतार देखी गई।

जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरू की निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। न्यायालय के आदेश के 15 दिन के भीतर उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

एआईएडीएमके के विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें अपना नेता चुना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493