‘गुड्डू रंगीला’ में गाएंगे अरिजीत

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह, सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में एक रूमानी गाने को अपनी आवाज देंगे।

फिल्म के निर्देशक फिल्म में अरिजीत को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के संगीत में चार-चांद लगा देंगे।

कपूर ने एक बयान में कहा, “अरिजीत की आवाज बहुत प्यारी है। ‘गुड्डू रंगीला’ में ‘सुइयां’ वही गा सकते हैं। हम इस गाने की रिकॉर्डिग के लिए इंतजार नहीं कर सकते, जो फिल्म का हिस्सा होगा। उनकी आवाज में जादू है और यह गाना ‘गुड्डू रंगीला’ के अलबम में बहुत से आयाम जोड़ेगा।”

यह फिल्म खाप पंचायत के संवेदनशली सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसमें हास्य भी है। फिल्म में अरशद वारसी, अमित शाह, अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय मुख्य भूमिका निभाएंगे।

कपूर का मानना है कि संदेशपरक मनोरंजन का मूल्य समाज में ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा, “फिल्में निश्चित तौर पर लोगों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन लोग इनसे सीख भी लेते हैं। मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है।”

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्माता संगीता अहिर हैं। फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493