बिहार : 10 अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

गया, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी शंभु महतो उर्फ सागर सहित 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बगाही गांव में छापेमारी कर शंभु यादव को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर विभिन्न क्षेत्रों से अन्य नौ अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में बिहार होमगार्ड का एक जवान चितरंजन भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन बंदूक, तीन देसी कट्टा, एक रायफल, एक देसी पिस्तौल और 11 गोलियां बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शंभु के खिलाफ बिहार के गया, औरंगाबाद, जहानाबाद जिले तथा झारखंड के चतरा जिले के विभिन्न थानों में अपहरण, लूट, हत्या, डकैती व बैंक लूट के कई मामले दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493