टेनिस : आदिल, शिवानी ने जीता जूनियर टेनिस टूर्नामेंट

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के आदिल कल्याणपुर ने शनिवार को अंडर-16 एसएटी ओपन नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के बालक एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। बालिका एकल वर्ग में बाजी कर्नाटक की ही शिवानी मंजना ने मारी।

आदिल ने फाइनल में आंध्र प्रदेश के निकित एम. रेड्डी को 6-2, 6-4 से हराया, वहीं शिवानी ने महाराष्ट्र की अपनी प्रतिद्वंद्वी शारण्या गावरे को 6-4, 6-1 से मात दी।

आदिल और शिवानी की खिताबी जीत की खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कोई भी सेट नहीं गंवाया। बेंगलुरू से ताल्लुक रखने वाले आदिल के करियर का जनवरी-2015 के बाद यह नौवां खिताब है।

जीत के बाद आदिल ने कहा, “मैने पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल उप्पल से दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) में जब से प्रशिक्षण हासिल करना शुरू किया है, मेरे प्रदर्शन में सुधार आया है। मैं मानसिक तौर पर भी ज्यादा मजबूत हुआ हूं और खेल में भी ज्यादा ध्यान दे पा रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493