गोवा में समुद्री विमान पर्यटन अगस्त से

पणजी, 23 मई (आईएएनएस)। गोवा में इस साल अगस्त महीने में समुद्री विमान पर्यटन शुरू होने जा रहा है।

गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप परुलेकर ने शिनवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि समुद्री विमानों, हेलीकॉप्टर पर्यटन और जलस्थलीय (जल एवं स्थल पर चलने योग्य) बसों की सुविधा से राज्य में पर्यटन से होने वाली कमाई 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगी।

परुलेकर ने कहा, “यह भारत में नया कॉन्सेप्ट है, जिसमें पानी से उड़ान भरने और पानी में उतरने के रोमांच के साथ यात्रा करने के लिहाज से सुविधाजनक होगी।”

महाराष्ट्र के बाद गोवा दूसरा राज्य है, जहां पर्यटन के लिए समुद्री वाहनों को मंजूरी दी गई है।

परुलेकर ने कहा, “समुद्री जहाजों के जरिए किफायती दामों पर उड़ान का मजा लिया जाएगा। समुद्री जहाज से यात्रा हमेशा ही रोमांचकारी होती है।” उन्होंने कहा कि इस योजना के औपचारिक तरीके से पूरा होने से पहले कंपनी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत इसके किराए पर विचार किया करेगी।

समुद्री विमान गोवा के डाबोमिल हवाईअड्डे से मंदोवी और चपोरा नदियों और लोकप्रिय कोको तट तक उड़ान भरेंगे।

नौ सीटों वाला जलस्थलीय समुद्री विमान डाबोलिम हवाईअड्डे से यात्रियों को लेगा और उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचा देगा। उदाहरण के लिए दाबोलिम हवाईअड्डे से कोको तट का सफर यह सिर्फ सात मिनट में तय कर लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493