गुजरात आतंकवाद रोधी विधेयक को मंजूरी न दें राष्ट्रपति : कांग्रेस

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गुजरात विधानसभा द्वारा पारित विवादित आतंकवाद-रोधी विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह किया है।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनसे गुजरात आतंकवाद नियंत्रण एवं संगठित अपराध विधेयक-2015 को मंजूरी न देने का आग्रह किया।

गुजरात विधानसभा में यह विधेयक 31 मार्च को पारित हुआ था।

गुजरात के कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में अहमद पटेल, प्रदेशाध्यक्ष भारतसिंह सोलंकी और वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने विवादित विधेयक को लेकर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा और पार्टी प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

गुजरात विधानसभा द्वारा 31 मार्च को पारित यह विधेयक गुजरात संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक (गुजकोक)-2003 का संशोधित रूप है, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति ने इसके कुछ विवादित प्रावधानों के कारण दो बार खारिज कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493