छत्तीसगढ़ में असंतोष उभरा, जशपुर बंद

रायपुर/जशपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर से विधायक और जशपुर राजघराने के युद्धवीर सिंह जूदेव को मंत्री न बनाए जाने के विरोध में उनके समर्थकों के आह्वान पर जिला मुख्यालय जशपुर शनिवार को पूरी तहर से बंद है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल में जूदेव को शामिल न किए जाने पर जशपुर में भारी विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष पर भाजपा के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खुद कहा था कि विधायकों एवं कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह का कोई असंतोष नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493