नेपाल में आंधी से महिला की मौत

काठमांडू, 23 मई (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को आई आंधी और बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

आंधी और बारिश के कारण शहर में काफी नुकसान पहुंचा तथा भूकंप के बाद के झटके के डर से घरों से बाहर खुले में रह रहे लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

आंधी के कारण काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा और हवाईअड्डा अधिकारियों के मुताबिक, इस बीच कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रुकी रहीं।

हवाईअड्डा के महाप्रबंधक बिरेंद्र श्रेष्ठ ने कहा, “आंधी के कारण हवाईअड्डे के आस-पास लगीं जिंक की चादरें उड़कर रनवे पर चली गईं जिसके कारण हमें उड़ानें एक घंटे के लिए रोकनी पड़ीं।”

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता नारायण सिंह खड़का ने कहा कि काठमांडू के स्वयंभू इलाके में शनिवार सुबह पेड़ गिरने के कारण एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।

आंधी में पेड़ उखड़ने के कारण एक टैक्सी चालक और कुछ पदयात्री घायल हो गए।

खुले में रह रहे लोगों को आंधी से तंबू उखड़ जाने के कारण भागकर सुरक्षित जगहों पर शरण लेना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493