उप्र : नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए राहत कार्य जारी

भूकंप पीड़ितों की जरूरतों के मुताबिक टेंट, गद्दे, तिरपाल, कंबल, पानी शुद्धिकरण की दवाइयां, स्वच्छता किट, बर्तन आदि को राहत सामग्री के रूप में वरीयता देते हुए भेजा जा रहा है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राहत सामग्री के रूप में अब तक सोनौली इंडो-नेपाल बॉर्डर होते हुए कुल 1,294 ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें 566 ट्रक में खाद्य सामग्री (चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, नमक इत्यादि), 241 ट्रक बिस्कुट एवं अन्य ड्राई फूड, 12 ट्रक मैगी/नूडल्स इत्यादि, 104 ट्रक मिनरल वाटर, 45 ट्रक दवाइयां/क्लीनिकल सामग्री, 208 ट्रक कंबल, तिरपाल, टेंट, 18 ट्रक बर्तन, 10 ट्रक गद्दे, 06 ट्रक कपड़े तथा 84 ट्रक जिनमें ट्रांसफार्मर/इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही, 66,139 कम्बल, 56,300 तिरपाल/प्लास्टिक शीट्स, 8,583 तौलिए, 18,328 चटाई, 2,931 टार्चें तथा 2,850 सोलर लालटेनें भी भेजी गई हंै।

नेपाल से आ रहे भूकंप पीड़ित शरणार्थियों को मदद करने एवं राहत सामग्री के अनुश्रवण एवं समन्वयन के लिए गोरखपुर मंडल के आयुक्त के निर्देशन में सोनौली (महराजगंज) में राहत शिविर संचालित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493