मोगादीशु, 24 मई (आईएएनएस)। सोमालिया के एक सांसद की संदिग्ध इस्लामिक आंतकवादियों ने राजधानी मोगादीशु में गोली मारकर हत्या कर दी।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारियों ने सांसद यूसुफ दिरीर की कार पर गोलियां चलाई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि एक छोटी बस में सवार बंदूकधारियों ने दिरीर की कार का मार्ग रोककर उनकी कार पर गोलियां बरसाई।
सोमालियाई संसद के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान जावरी ने दिरीर के बारे में कहा, “उन्होंने लंबे अर्से तक देश की सेवा की। वह एकजुट सोमालिया को देखना चाहते थे।”
फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जबकि बीते दिनों सरकारी सुरक्षा बलों और आतंकवादी संगठन अल-शबाब के बीच झड़प में कई लोग मारे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath