‘वॉग’ के मुखपृष्ठ पर दिखना चाहती हैं अमाल

लॉस ऐंजलिस, 24 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की मानवाधिकार वकील अमाल क्लूनी फैशन पत्रिका ‘वॉग’ के मुखपृष्ठ पर दिखना चाहती हैं। यह उनके जीवन के उद्देश्यों में से एक है, जिसे वह पूरा करना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अमाल के पति मशहूर हॉलिवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ‘वॉग’ पत्रिका के संपादक के मित्र हैं। इसलिए यह उम्मीद है कि उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

अमाल के एक नजदीकी सूत्र ने ‘लाइफ एंड स्टाइल’ पत्रिका को बताया, “अमाल के जीवन के लक्ष्यों में से एक ‘वॉग’ पत्रिका के मुखपृष्ठ पर दिखना है। अमाल स्वयं को विश्व की सर्वाधिक आकर्षक वकील मानती हैं और वह प्रसिद्धि और फैशन की दीवानी हैं।”

उन्हें हाल ही में पत्रिका के संपादक के साथ न्यूयॉर्क शहर के लैंब्स क्लब में रात्रिभोज करते हुए भी देखा गया था। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिशा में काम किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493