स्पॉट ब्वॉय संग भी पूर्वाभ्यास करते हैं अमिताभ : शूजित

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। ‘पीकू’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे निर्देशक शूजित सरकार कहते हैं कि महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के प्रति इतने संजीदा हैं कि सेट पर सह-कलाकार न मिलने पर वह स्पॉट ब्वॉय संग ही अपनी भूमिका का पूर्वाभ्यास करना शुरू कर देते हैं।

यहां शुक्रवार को ईरानी कैफे इक्सेलीअर में पॉएटिक लाइसेंस की ताजातरीन कार्यशाला में शूजित ने ‘पीकू’ के निर्माण के बारे में बातें की।

उन्होंने फिल्म के कलाकारों के अदाकारी के तरीके पर बात करते हुए कहा, “माननीय बच्चन अगर सेट पर अभ्यास करने के लिए कोई सह-कलाकार न मिले, तो स्पॉट ब्वॉय के साथ ही अभ्यास शुरू कर देते हैं। इरफान पूर्वाभ्यास नहीं करते, लेकिन चीजों में रच-बस जाते हैं। पटकथा उनके खून एवं नसों में है। दीपिका स्वभाविक अभिनेत्री हैं। वह ज्यादा पूर्वाभ्यास नहीं करतीं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो वह अपनी स्वाभाविकता खो देंगी।”

शूजित कहते हैं कि रंगमंच की तकनीक एवं अनुशासन ने उनकी ‘पीकू’ बनाने में मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493