कमल हासन की तमिल फिल्म तेलुगू में भी बनेगी

हैदराबाद, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता कमल हासन की तमिल फिल्म ‘तुंगावनम’ की रविवार को यहां शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म को तेलुगू में ‘चिकती राज्यम’ नाम दिया गया है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में बनाया जाएगा।

इस फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के तेलुगू संस्करण का नाम ‘चिकती राज्यम’ तय किया गया है। यह एक द्विभाषी फिल्म होगी। फिल्म का पहला लुक रविवार को जारी किया जाएगा।”

इस फिल्म का निर्देशन कमल के लंबे समय से सहयोगी रहे राजेश एम.सेल्वा द्वारा किया जाएगा। इसमें तृषा कृष्णन और प्रकाश राज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में मनीषा कोईराला से कमल की पत्नी का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493