आप का केंद्र सरकार पर हमला

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को केंद्र सरकार के उस फैसले को असंवैधानिक करार दिया, जिसमें कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में उपराज्यपाल नजीब जंग को अधिकार देने की बात की गई थी।

आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां आप विधायकों की बैठक के बाद मीडिया से कहा, “केंद्र सरकार बेवजह ताल ठोक रही है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना न सिर्फ असंवैधानिक है, बल्कि यह लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ भी है।”

आप की एक अन्य विधायक अलका लांबा ने कहा, “यदि मुख्यमंत्री को अधिकारियों की नियुक्ति करने और उन्हें बर्खास्त करने का अधिकार ही नहीं है तो दिल्ली की यह चुनी हुई सरकार भ्रष्ट अधिकारियों से किस तरह मुकाबला करेगी।”?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर कहा था कि सार्वजनिक व्यवस्था, भूमि, पुलिस और सेवाओं पर फैसले का अधिकार उपराज्यपाल के पास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493