बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार

हैदराबाद, 24 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है, जिसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया।

मेघावत कमल (38) ने झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर उसकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण किया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। उसने पुलिस को समझाने के लिए अपने माथे पर घाव का निशान बना लिया।

यह घटना हैदराबाद से लगभग 75 किलोमीटर दूर 21 मई की रात को रंगा रेड्डी जिले में वकाराबाद के पास इजराचित्तमपल्ली में हुई।

पुलिस ने शक के आधार पर कुछ ऑटोरिक्शा चालकों को पकड़ लिया, लेकिन आखिरकार कमल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले को सुलझाया लिया गया।

रंगा रेड्डी जिले के पुलिस निरीक्षक एम.श्रीनिवास ने रविवार को वकाराबाद में संवाददाताों को बताया कि कमल के विरोधाभासी बयानों और उसके शारीरिक हावभाव से संदेह हुआ और पूछताछ के समय उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने वकाराबाद रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फूटेज को जांचने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

कक्षा आठ की छात्रा सिमरन गर्मी की छुट्टियों में हैदराबाद अपने संबंधियों के पास आई थी। उसे उसके पिता लेने आए थे। वह वकाराबाद जाने के लिए रेलगाड़ी पर चढ़े और रेलवे स्टेशन उतरने के बाद उसके पिता ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया। पुलिस ने कहा कि गांव ले जाते समय रास्ते में व्यक्ति शराब की दुकान पर रुका और उसने शराब पी। कुछ मिनट बाद, उसने एक सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल रोकी और अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

कमल ने पुलिस को बताया कि सिमरन गिड़गिड़ा रही थी कि वह उसे नहीं मारे, लेकिन पत्नी और अन्य परिवार वालों को बताए जाने के डर से उसने उसे मार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493