वाटसन की पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया

सिडनी, 24 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज गए वाटसन आस्ट्रेलिया लौट आए थे और बेटी के जन्म के समय मौजूद थे।

वाटसन दूसरी बार पिता बने हैं। वाटसन और उनकी 29 वर्षीया पत्नी ली ने अपनी बेटी का नाम माटिल्डा विक्टोरिया रखा है। वाटसन का एक दो वर्षीय बेटा पहले से ही है, जिसका नाम विल है।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 33 वर्षीय वाटसन ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मैं अपनी प्यारी बेटी माटिल्डा विक्टोरिया को देखने के लिए घर पर हूं। उसने अभी इस दुनिया में कदम रखा है।”

गौरतलब है कि वाटसन ने जनवरी में पहली बार अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी सार्वजनिक की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493