नेपाल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू

काठमांडू, 24 मई (आईएएनएस)। नेपाल स्टॉक एक्सचेंज (नेप्सी) में रविवार को फिर से कारोबार शुरू हो गया। करीब एक महीने पहले आए भीषण भूकंप के बाद से इसमें कारोबार नहीं हो रहा था।

नेप्सी को 25 अप्रैल को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त भवनों से स्थानांतरित कर दिया गया है। नेप्सी कारोबारी प्रक्रिया का संचालन अपने मुख्यालय से कर रहा है, जबकि इसका सर्वर गृह मंत्रालय में लगाया गया है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, फिर भी नेप्सी का कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें तेजी वापस आएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेप्सी के महाप्रबंधक सीताराम थपलिया ने कहा, “हम 19 दिनों तक कारोबार का संचालन नहीं कर पाए। हालांकि उम्मीद है कि आगामी दिनों में स्थिति बेहतर होगी।”

शेयर कारोबार नेपाल के चार प्रमुख शहरों -विराटनगर, पोखरा, धरान और नारायणघाट- में भी रविवार को शुरू हो गया।

नेप्सी 23 अप्रैल को 938.19 पर बंद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493