महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अनुबंध प्रणाली का प्रस्ताव

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के समक्ष तमाम बदलावों के साथ पुरुष खिलाड़ियों की तर्ज पर ही महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अनुबंध प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया।

बीसीसीआई की महिला क्रिकेट समिति ने रविवार को बीसीसीआई की कार्य समिति के सामने इसकी सिफारिश रखी।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, “पुरुष क्रिकेट की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रयी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अनुबंध प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव भी मिला है।”

समिति ने महिला क्रिकेट के लिए घरेलू कार्यक्रम में दो टूर्नामेंट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

ठाकुर ने कहा, “समिति ने दो अतिरिक्त टूर्नामेंट शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि महिला खिलाड़ियों को घरेलू स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अधिक अवसर मिल सके। समिति ने राज्य स्तर का यू-16 टूर्नामेंट शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया है। इसके अलावा अंडर-23 श्रेणी का एक टूर्नामेंट शुरू करवाए जाने का प्रस्ताव भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493