प्रतापगढ़ जिला के वादर का पुरवा निवासी शिवपाल यादव ट्रैक्टर ट्राली मंे राघोपुर बांदा घाट से मोरम लादकर अपने गृह जनपद वापस जा रहा था। ट्रैक्टर जब पीपे के पुल से गुजर रहा था, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर यमुना नदी में जा गिरा।
किशुनपुर थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को तो बाहर निकाल लिया था, मगर चाालक व मालिक का कोई अता पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह गोताखोरों ने कंडला गांव के समीप ट्रैक्टर मालिक का शव बरामद किया।
dharmpath.com dharmpath