मड़िहान थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी कमला सिंह किसी मामले में बीते चार माह से जिला कारागार में बंद है। घर पर उसकी पत्नी उर्मिला बच्चों के साथ रहती है। शनिवार की रात उर्मिला बच्चों को खाना खिलाने के बाद खुद खा-पीकर कमरे के बाहर चारपाई डालकर सो गई। उसी के पास बच्चे भी सो गए।
रात में चोरों ने घर के पीछे सेंध लगाकर अंदर घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से का भी ताला तोड़ डाला। इसके बाद बक्सा में रखा सोने का दो चेन, दो झुमका, एक बिजली, एक बालि, नथिया, पांच साड़ी व 25 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
सुबह जब उर्मिला की नींद खुली और घर का ताला खोल कर अंदर घुसी तो कमरों का ताला टूटा देख मामला समझ गई। तब तक बच्चों ने बताया कि बगल वाले कमरे में सेंध लगी हुई है। वह तत्काल तहरीर लेकर राजगढ़ चौकी पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी फोर्स लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे और मुआइना किया। साथ ही मकान से कुछ दूरी खेत में पैरों के निशान दिखे। चौकी प्रभारी ने पैरों के निशान की फोटोग्राफी कराई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
dharmpath.com dharmpath