आईपीएल-8 फाइनल में मुंबई का हौसला बढ़ाने पहुंचे अनिल, रणवीर, फरहान

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। आईपीएल-8 के फाइनल में मुंबई इंडियंस की हौसलाअफजाई के लिए रविवार को कोलकाता आए हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता एवं निदेशक फरहान अख्तर ने फाइनल मैच के दौरान छक्के पर एक कैच लपकने की इच्छा जाहिर की।

फरहान ने कहा, “मेरी हमेशा से इच्छा रही है कि स्टेडियम में बैठकर छक्के लिए लगाई गई शॉट पर कैच लपक सकूं। मैं वातानुकूलित कमरे के अंदर बैठने की बजाय स्टैंड में बाहर आकर मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाऊंगा।”

कोलकाता के इडेन गार्डन्स में रविवार को आईपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं।

फरहान के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और रणवीर सिंह भी मुंबई का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493