सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियां फिर आगे (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित हुए कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 12वीं कक्षा में 87.57 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं, जबिक 77.77 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।

केरल के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में सर्वाधिक 95.41 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

दिल्ली में 86.13 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 81.59 प्रतिशत लड़के और 90.87 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं हैं।

वर्ष 2015 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 82 रहा, जबकि 2014 में यह 82.70 प्रतिशत था।

इस बार सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 10,40,368 रही, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 1.2 प्रतिशत अधिक है।

सीबीएसई के नतीजे जारी होने के लगभग एक घंटे के भीतर ही वेबसाइट पर पहुंचने वालों की संख्या जरूरत से अधिक होने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई, जिससे विद्यार्थी काफी बेचैन नजर आए।

सीबीएसई के नतीजे सोमवार दोपहर घोषित हुए और ये ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट रिजल्टस डॉट एनआईसी डॉट इन’, ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसईरिजल्टस डॉट एनआईसी डॉट इन’ और ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर उपलब्ध हैं।

नतीजे जारी होने के बाद ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन’ और ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट रिजल्टस डॉट एनआईसी डॉट इन’ क्रैश हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493