लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सोमवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा राजधानी से 170 किलोमीटर दूर स्थित कौशांबी जिले के सिराथू स्टेशन पर हुआ।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हुए जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath