भोपाल, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु एक दिवसीय प्रवास पर 26 मई को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आ रहे हैं, वे यहां ‘डीजल लोकोमोटिव के ट्रैक्शन ऑल्टरनेटर कारखाने’ का शिलान्यास करेंगे। विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र है।
पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक कार्यालय जबलपुर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विदेश मंत्री स्वराज की उपस्थिति में विभिन्न कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
महाप्रबंधक कार्यालय के अनुसार, इस प्रवास के दौरान रेल मंत्री प्रभु विदिशा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का शुभारंभ, सांची रेलवे स्टेशन पर नवीनीकृत प्लेटफार्म का उद्घाटन और सौरई रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का शिलान्यास करेंगे।
dharmpath.com dharmpath