चीन-बांग्लादेश व्यापक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। चीन और बांग्लादेश ने व्यापक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश की यात्रा पर आए चीन के उपप्रधानमंत्री लिउ यांडॉन्ग ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मुलाकात के बाद यह प्रतिबद्धता दोहराई।

इस बैठक के दौरान लिउ ने कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 साल पूरे हो गए हैं। चीन दोनों देशों के पारंपरिक दोस्ती को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और व्यापक सहयोग साझेदारी को विकसित करने का इच्छुक है।

लिउ ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष उच्च स्तरीय वार्ता की गति को बनाए रखने और सुनहरे बांग्लादेश के सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

चीन के उपप्रधानमंत्री ने कहा कि चीन ‘वन बेल्ट एंड वन रोड’ अभियान पर और बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारे पर बांग्लादेश के सहयोग की प्रशंसा की है।

इसके तहत चीन साझा हितों के लिए, औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, बुनियादी ढांचा के निर्माण, कृषि, चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्रों में उचित परिणाम हासिल करने और क्षेत्रीय विकास के लिए बांग्लादेश के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493