कश्मीर : अलगाववादी मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। कश्मीर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अलगाववादी गुरिल्ला हमलावर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अलगाववादियों ने कुलगाम जिले के कांजिकुल्ला कोकरगुंड (यारीपोरा) इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और मुठभेड़ शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और अलगाववादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493