उप्र : सड़क हादसों में अधिवक्ता सहित 2 लोगों की मौत

घायलों का सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है तथा घायलों में एक की हालत गंभीर है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पीकअप के धक्के से बाइक सवार एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि धक्का मारने के बाद पिकअप भी पलट गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

ओबरा में हुए एक अन्य सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई तथा दो घायल हो गए, जबकि घोरावल में ऑटो पलटने से सात लोग घायल हो गए।

पन्नूगंज में एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। उधर शक्तिनगर में ऑटो पलटने से तीन लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493