लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। पारा और चढ़ेगा। बुंदेलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, गोरखपुर में 26 डिग्री, इलाहाबाद में 27.2 डिग्री, कानपुर में 25.3 डिग्री और झांसी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath