राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात के बारे में जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इसमें मुलाकात की तस्वीर भी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने पिछले साल आज ही के दिन सत्ता संभाली थी।

शपथ-ग्रहण समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों के साथ ही दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों की सरकारों के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493